पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी ने आज शुक्रवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल, द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत खनियाधाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुम हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया है और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।