छतरपुर शहर की महाराजा यूनिवर्सिटी में आज 14 मार्च दोपहर करीब 1:30 बजे मानव अधिकार सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।