मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन मे फर्जी बिल के जरिए निर्यातक से ठगी की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गुरुनानाक पेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेउ के मालिक हरजोत सिह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश से निर्यातक अफ्फान कय्यूम अकबर की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें फर्जी बिल बनाकर ठगी की कोशिश करने का आरोप है। निर्यातक अफ्फान कय्यूम ने बताया, बिल जमा के बाद भी बिल भेजा गया है।