मुरादाबाद: एसएसपी सतपाल अंतिल ने सोमवार को आदेश जारी कर, मझोला एसएचओ केके वर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया
एसएसपी सतपाल अंतिल ने सोमवार को आदेश जारी कर मझोला एसएचओ केके वर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया। यह कार्रवाई काम में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। बताया जा रहा है कि एसएचओ की कई शिकायतें एसएसपी तक पहुंची थी। वह थाने की कमान भी ठीक तरीके से नहीं संभाल पा रहे थे। यही कारण था कि बीते माह जमानत के सत्यापन में लापरवाही पर नया मुरादाबाद चौकी प्रभारी पर गाज गिरी थी।