कुटुंबा: बेलाई गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, मां-बेटे घायल, 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 2 गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। घायलों में उक्त गांव निवासी लखपति देवी तथा उसका पुत्र संजय यादव शामिल है। मामले को लेकर मारपीट में घायल महिला के बड़े पुत्र उक्त गांव निवासी अजय कुमार यादव ने थाना में आवे