टेहरोली: नवरात्रि में मेला परिसर गुरसराय की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने लिया जायजा
नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कस्बा स्थित तालाब माता मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर गुरसराय पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मेला परिसर में पैदल गश्त कर आज शनिवार को शाम 6 बजे सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।