सागर नगर: सागर में 'जैविक हाट बाजार' का आगाज: पीटीसी ग्राउंड में हर हफ्ते लगेगा बाजार, पहले ही दिन 50 हजार की हुई बिक्री
स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में सागर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने रविवार की दोपहर 1 बजे सागर के पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर 'जैविक प्राकृतिक उत्पाद हाट बाजार' का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वयं स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों का उत्साहवर्धन किया। हाट बाजार