इंदौर: इंद्रपुरी कालोनी के होस्टल की छात्रा ने युवती को बातचीत के लिए परेशान करने वाले पर केस दर्ज कराया
Indore, Indore | Feb 9, 2025 इंदौर में भंवरकुआं थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी के हॉस्टल में रहने वाली एक युवती को उसके पुराने दोस्त द्वारा बातचीत जारी रखने के लिए दवाब डालने के साथ धमकी देने का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने युवती की शिकायत पर रोहित सिंह पिता बलवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से दतिया की रहने वाली है।