इंदौर: ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट पर निवेश संवाद, कलेक्टर ने उद्योगपतियों से की चर्चा
Indore, Indore | Feb 9, 2025 इंदौर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट को लेकर इंदौर और आसपास के जिलों के उद्योगपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण निवेश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर कलेक्टर और एमपीआईडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने उद्योगपतियों को इंदौर सहित पूरे राज्य में निवेश के अवसरों और संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।