इंदौर: ग्रीन पार्क में गंदगी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन और 'जागो सरपंच जागो' के लगाए नारे, कहा- नहीं हो रही सुनवाई
Indore, Indore | Feb 9, 2025 धार रोड पर ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग आज गंदगी से परेशान होकर सड़क पर उतर आए । ड्रेनेज के पानी और कूड़े कचरे के बीच लोगों ने प्रदर्शन कर इस दौरान रहवासियों ने जागो सरपंच जागो के नारे लगाए । रहवासियों का आरोप है कि कई बार पंचायत और अधिकारियों को शिकायतें कर दी लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रीन पार्क कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदगी का अंबार लग रहा है