बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर चौक के नजदीक श्यामपुर जाने वाले मार्ग में गुरुवार की संध्या करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। साइकिल सवार व्यक्ति जतकौली निवासी अजय कुमार बताया गया है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया।