14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला जज राम नगीना यादव ने न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इस लोक अदालत में एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, राजस्व के मामले निपटेंगे।