प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के मिजाज से भीषण ठंड, कनकनी और घने कोहरे का असर देखने को मिला। कंपाने वाली ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह बाजार और सड़कों पर आवागमन कम रहा तथा वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि दिन धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम 5 बजे के बाद भी यही स्थित उत्पन्न हो गई।