आगरा: उखर्रा रोड से 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 493 सिगरेट डिब्बी, ₹13,020 नकद व होंडा स्कूटी बरामद
Agra, Agra | Jan 26, 2026 थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को उखर्रा रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 493 डिब्बी सिगरेट, चोरी व चोरी का माल बेचने से प्राप्त ₹13,020 नकद तथा घटना में प्रयुक्त 01 होंडा स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।