भादरा: व्यापारी से लूट के प्रयास का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
भादरा में व्यापारी से लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार किया है। 6 फरवरी की शाम व्यापारी व उसके मुनीम को पिस्तौल दिखाकर लूटने का प्रयास हुआ था। सीसीटीवी व सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।