अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुणवंती गांव में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर गुणवंती गांव निवास