चौरीचौरा: चौरीचौरा में आयोजित हुआ सपा का फलाहार कार्यक्रम
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के चौरीचौरा स्थित एक मैरेज लान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व चिकित्सक डॉ विशाल सिंह द्वारा नवरात्र पर आयोजित फलाहार कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संगम देखने को मिला। जहां सभी ने एक साथ फलाहार के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया और भजन संध्या व जागरण का आनन्द उठाया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।