शाजापुर: शाजापुर में मोटरसाइकिल टकराव पर विवाद, चार युवकों ने एक युवक को बेल्ट से पीटा; पुलिस ने मामला दर्ज किया
शाजापुर में एबी रोड पर मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर चार युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपितों ने युवक को बेल्ट से पीटा और गाली गलौज कर धमकी भी दी। मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि तीन युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।