रजौन बाजार के कठौन मोड़ के पास नल-जल योजना के पाइप में पिछले एक सप्ताह से हो रहे लीकेज के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है । लगातार बह रहे पानी से भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग भी जर्जर होता जा रहा है । रविवार दोपहर 3:00 बजे लोगों ने जानकारी दी।