धार: धार जिले के 1954 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि मिली, विधायक नीना वर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा उपस्थित थे
धार में मॉडल स्कूल परिसर में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में धार जिले के 1 हजार 954 विद्यार्थियों को लैपटॉप हेतु प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीना वर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा उपस्थित रहे।