कैराना: कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती में घर में घुसकर हमला, कार और बाइक तोड़ी, मुकदमा दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी तसलीम ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 22 मार्च की रात करीब दस बजे वह बंजारा समाज की पंचायत में मौजूद था। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी हुसैनी व लेईया, आर्यपुरी निवासी गिरधारी, दानिश और नसीम ने उसके साथ मारपीट की।