पीथमपुर: झिरन्या में 16 नवंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, कलेक्टर ने दिए आवश्यक तैयारी के निर्देश
Pithampur, Dhar | Oct 31, 2024 जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह की पहल पर आगामी 16नवंबर को झिरन्या में संभाग स्तरीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मेडिकल कॉलेज इंदौर एवं खण्डवा के 150 से अधिक वरिष्ठ एवं सभी बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा प्रायवेट चिकित्सक अपनी सेवाएं देने झिरन्या आए।