कुडू: ओपा गांव में ग्रामीणों की मांग पर लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ सहदेव ने किया उद्घाटन
Kuru, Lohardaga | Mar 14, 2026 कुडू प्रखंड के ओपा गांव में बिजली की समस्या को देखते हुए 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। यह ट्रांसफार्मर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे प्रखंड सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ सहदेव ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।