साहिबगंज: समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कहा - शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय, खनन कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर संधारित संचिका व कागजातों को देखकर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों के कार्यों को समय से पूरा करें व शिकायत का मौका न दें।