चास: जिले के विभिन्न पंचायतों में SHG महिलाओं ने बैठक कर मेंहदी लगाकर की मतदान जागरूकता अभियान की शुरुआत
Chas, Bokaro | Feb 21, 2024 बोकारो जिले के विभिन्न पंचायतों में आज बुधवार 21 फरवरी को SHG यानी स्वयं सहायता समूह महिलाओं ने बैठक कर मेंहदी लगाकर मतदान जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।इस संदर्भ में जिला प्रशासन ने सूचना जारी कर जानकारी देते हुए बताए कि आज एसएचजी महिलाओं के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में रैली,शपथ,मेहंदी,एसएचजी बैठक और रंगोली जैसी मतदान जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की है।