प्रतापगढ़: गोलीकांड में घायल किशोर के इलाज और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुर्जर समाज ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के सुहागपुरा क्षेत्र के ग्राम पनावला में हुए गोलीकांड में घायल किशोर के इलाज हेतु आर्थिक सहायता और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुर्जर समाज एवं पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 30 मार्च 2026 को अंकुश उर्फ पप्पू गुर्जर (16) अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था।