बदायूं: बदायूं के मलगांव रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 27, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के रहमा नगला गांव की रहने वाली 45 वर्षीय परवीन बानो पत्नी मौहम्मद असलम थाना क्षेत्र के मलगांव रेलवे फाटक के पास खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन गंभीर रूप से घायल परवीन बानों को जब उपचार को हायर सेंटर ले जा रहे थे तो रास्ते में परवीन ने दम तोड़ दिया।