देहरादून: देहरादून भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने भाजपा में हुए संगठन चुनाव प्रक्रिया की दी जानकारी
सोमवार को शाम 4:00 बजे के करीब प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने भाजपा में हुए संगठन चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा में अक्टूबर माह संगठन के चुनाव चल रहे थे जिसमें पहले बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो चुके थे इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष और अन्य संगठन के चुनाव संपन्न किए गए हैं