भटवाड़ी: उत्तरकाशी में भाजपा के संगठन महापर्व और सदस्यता अभियान कार्यशाला का किया गया आयोजन
कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला मे अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यशाला में अभियान की प्रदेश सह संयोजक दीप्ति ने कहा, राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 के संकल्प लेने वाले हमें अधिक से अधिक सदस्य चाहिए।हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में एकमात्र सर्वव्यापी पार्टी हैं।