झालरापाटन: झालावाड़ के नया तालाब के समीप पैसों की लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक घायल
झालावाड़ के नया तालाब के समीप पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया झगड़े में फतेहगढ़ का रहने वाला दिनेश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया कि फतेहगढ़ के रहने वाला युवक घायल हुआ है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।