ग्यारसपुर: वन विकास निगम के अफसरों के रहमो करम से हो रहा अवैध उत्खनन, खनिज माफियाओं ने सागौन की हरी भरी नर्सरी उजाड़ी
ग्यारसपुर मुख्यालय से दो किलोमीटर कि दूरी पर ढेकीनाथ पहाड़ी के पीछे उघर कोटरा सड़क किनारे में रोड़ पर वन विकास निगम क्षेत्र में सागौन के पेड़ों की नर्सरी लगी हुई है। अवैध उत्खनन करने वालो ने आधी रात में पोकलेन मशीन चलाकर लाल मुरम निकाली।इन अवैध उत्खनन करने वालो को इन पेड़ों पर इतनी भी दया नहीं आई की इन हरे हरे वृक्षों को अपने स्वार्थ के कारण तहस-नहस कर दिया