पूर्णिया जिले के सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर साथियों के साथ वापस लौट रहे एक परीक्षार्थी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है. घायल परीक्षार्थी को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो खतरे से बाहर बताया जाता है.पुलिस ने अनुसंधान आरम्भ कर दिया