डासना स्थित श्रीराम कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में पहुंचकर छप्पन भोग अर्पित किया। पुष्पमालाओं से भगवान का श्रृंगार किया और कथा व्यास परामकृष्णा दास जी महाराज श्री धाम पुष्पावती पूठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।