पूरनपुर: बंडा हाइवे रम्पुरा तालुके महाराजपुर में व्यापारी के घर डकैती मामले में पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली
बंडा हाइवे रम्पुरा तालुके महाराजपुर निवासी किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर में कार सवार पांच बदमाशों ने 31 जनवरी को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। दंपति और बच्चों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 6 लाख रुपए की नकदी और जेवर सहित 40 लाख रुपए की डकैती डाली थी। रविवार को पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली है।