बस्तर: बालेंगा धान खरीदी केंद्र में रकबा से ज्यादा का टोकन कटवाकर दूसरे किसान की धान विक्रय करते पाए जाने पर हुई कार्रवाई
Bastar, Bastar | Nov 28, 2024 बस्तर विकासखण्ड के बालेंगा धान खरीदी केन्द्र पर एक किसान द्वारा गिरदावरी में सत्यापित रकबा 1.04 हेक्टेयर से अधिक 1.75 हेक्टेयर का टोकन कटवाकर दूसरे किसान के धान का विक्रय करने के प्रयास किए जाने के परिणामस्वरूप उक्त धान को जप्त कर सम्बधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम बस्तर एआर राणा ने बताया कि धान खरीदी