बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर के रहने वाले एक युवक को दबंगों ने जमकर पीटा, मारपीट में गई एक आंख की रोशनी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर के रहने वाले युवक मोनू ने गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया मामूली कहासुनी को लेकर 4 से 5 दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया वहीं युवक ने बताया मारपीट में उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है जिससे उसको दिखाई नहीं दे रहा है थाना पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।