कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा में शराब दुकान कर्मचारियों ने गांव के एक युवक से मारपीट की थी। इसको लेकर रविवार को गांव की महिलाओं ने शराब दुकान में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीण महिलाएं शराब दुकानों को हटाने और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं।