परिहार: कौशल विकास समिति की बैठक में परिहार और सोनवर्षा में नामांकन कम, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला कौशल विकास समिति की बैठक में कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सामने आया कि परिहार और सोनवर्षा प्रखंड में नामांकन बेहद कम है। इस पर डीएम ने दोनों केंद्रों से स्पष्टीकरण मांगा और नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।