काशी विश्वनाथ मंदिर में निर्धारित एक द्वार से काशी वासियों के सुगम प्रवेश के लिए इंडिया गठबंधन ने निकाली यात्रा
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को एक द्वार से सुगम दर्शन कराने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मैदागिन स्थित राजीव चौक से बुलानाला, चौक काशी विश्वनाथ नम्बर 4 तक यात्रा निकाली गई। यात्रा को स्थानीय शहरवासियों ने भरपूर साथ दिया ।