सासाराम: भीम आर्मी जिला का प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित डीडीसी से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत
भीम आर्मी रोहतास जिला का प्रतिनिधिमंडल के जिला प्रभारी अमित पासवान के नेतृत्व में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त (DDC) विजय कुमार पांडेय से मुलाकात कर रोहतास जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि करगहर प्रखंड के ग्राम खखड़ा में करगहर अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन पर बिना परमिशन के एक अभियान के तहत कचरा प्रबंधन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी बाबू अपने पद का लाभ उठाकर अपनी मनमानी कर रहे हैं।