सासाराम: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सासाराम नगर थाना के पुलिस ने पुराने G.T रोड पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सासाराम नगर थाना के पुलिस के द्वारा सासाराम के पुराने G.T रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान सासाराम के पुराने जीटी रोड पर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 50 वाहन चालकों से 1 लाख 5हजार का जुर्माना भी वसूला गया है यह वाहन चेकिंग अभियान में यातायात थाना के पुलिस भी मौजूद रहे।