निवाई: गांव केरोद में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के मामले में SDM को CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Niwai, Tonk | Jun 27, 2025 उपखंड क्षेत्र के गांव सिंदरा पंचायत के प्रधान की ढाणी में बीते सप्ताह असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को समाजकंटकों ने खंडित कर दिया था। प्रशासन द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई उक्त प्रकरण को लेकर अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारी ने आज दोपहर 1:30 बजे एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।