कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहपुर गढ़िया पंचायत के सिहपुर वार्ड 7 निवासी गोविंद ऋषिदेव दो दिन से लापता हैं। परिजनों द्वारा रौता धार में मछली पकड़ने जाने के दौरान पानी में डूबकर मरने की आशंका जताई गई और मौके पर सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को खोजबीन के लिए बुलाया।