छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में युवक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, पुलिस जाब्ता तैनात, जलोदा जागीर थाना क्षेत्र का मामला
जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के नानामा की भागल गांव में 23 अक्टूबर को लापता युवक के मामले में आज शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक दिनेश पुत्र शंकर लाल मीणा पिछले दिनों से लापता हो गया था शव का पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में किया गया।