अमरोहा: अमरोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर नव वर्ष की रात बड़ा हादसा, टायर फटने से ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Amroha, Amroha | Jan 1, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव नीली खेडी के सामने नव वर्ष की पहली रात बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे दिल्ली की तरफ से कॉटन से भरा ट्रक मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का टायर फट गया और ट्रक पलट गया ट्रक के पलटने से ट्रक में आग लग गई चालक ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।