बेगूसराय: लाखो स्थित रॉयल गार्डेनिया में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का वार्षिक आमसभा आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
लाखों अवस्थित रॉयल गार्डेनिया में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 64वी वार्षिक आमसभा मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजन किया गया. जहां जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष बैंक के वित्तीय 2024-24 के तुलना पत्र की समीक्षा एवं वित्तीय 2024-25 के भविष्य योजनाओं पर विचार किया गया. आमसभा में मुख्य रूप से जमा वृद्धि, ऋण वितरण, एनपीए वसूली एवं नई योजनाओं की समीक्षा की गयी.