बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- खड़गे राहुल गांधी के विरोधी
केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने भारत से जुड़े बांग्लादेश और नेपाल के बॉर्डर पर बने मस्जिदों को आतंकवाद का अड्डा बताया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और रणदीप सुरजेवाला पर भी जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि खड़गे राहुल गांधी के विरोधी हैं. सोमवार को सुबह 10: 00 बजे बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कही.