जगाधरी: प्रताप नगर थाने के अंतर्गत गांव से लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की पिता ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
लड़की के पिता ने बताया कि कोई लड़का उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। अपने स्तर पर उसने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा। जिससे उसे डर है उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए इसको लेकर उसमें इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।