मदनपुर: चाल्हो पहाड़ पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 240 लीटर महुआ शराब बरामद, 5000 लीटर जावा किया नष्ट
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हो पहाड़ पर शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर सलैया थाना पुलिस ने एलटीएफ प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान चाल्हो पहाड़ से 40-40 लीटर क्षमता वाले कुल 6 जर्किन, यानी 240 लीटर अवैध देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा मौके पर मौजूद