सिसई: भारी बारिश से बरटोली में किसान का कच्चा मकान गिरा, बकरियों की दबने से हुई मौत
Sisai, Gumla | Aug 7, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बरटोली गांव निवासी किसान राजेश महतो ने बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे के आसपास बताया कि बीते रात भारी बारिश के कारण उसका कच्चा मकान गिर गया। कच्चा मकान गिरने से उसकी तीन बकरियां की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गई है। उसने प्रशासन से क्षतिपूर्ति राशि की मांग की है।